छठ मैया के पूजन हेतु,अग्रिम तैयारी

विधायक,छठ घाट का,डे-टु-डे,रोज निरीक्षण/मॉनिटरिंग कर,समयबद्ध करा रहे तयारी
विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा लगातार,अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छठ मैया के पूजन हेतु,अग्रिम तैयारी पूर्ण करने के लिए, प्रत्येक घाटों का निरीक्षण करके, कार्य प्रारंभ कराने के साथ ही, कार्य की समीक्षा भी,उक्त स्थलों पर जाकर की जा रही है।
विधायक ने अधिकारियों से वार्ताकर,मैनपुरी ज़िले के,गोपालपुर हेड रेगुलेटेर से 500 क्यूसेक पानी को,बड़ी नहर में,वहाँ से छुड़वाया।जो आगामी 09 तारीख़ तक कानपुर के सभी घाटों पर पूजन हेतु,अपने अविरल-निर्मल स्वरूप में पहुँच जाएगा।
विधायक ने जनता से हाथ जोड़कर अपील करी,कि नहर में कोई भी,गंदगी,पौलिथिन और मरे जानवर न फेंके।आस्था पर चोट न पहुँचायें।
विधायक ने कहा कि चूँकि पूर्व में 80 के दशक में, गोरखपुर जिला अंतर्गत कस्बा सहजनवा में निवास करने के दौरान, बचपन से ही छठ मैया के पूजन को, राप्ती नदी के किनारे,क्षेत्रीय निवासियों के साथ, करने का अवसर मिलता था। और छठ मैया में व्यक्तिगत रूप से भी हमारे पूरे परिवार की आस्था भी है।
विधायक ने छठ मैया पूजन घाट के स्थलों में, नमक फैक्ट्री चौराहा एवं kv2 अरमापुर ग्राउंड एवं पनकी बड़ी नहर (जिस पर,विधायक ने अपनी निधि से 12 लाख से,अतिरिक्त नया घाट बनवाया,जो बनकर तैयार करा दिया है) तथा अरमापुर नहर घाट, उसके बाद अंबेडकरनगर बड़ी नहर घाट,फिर सीटीआई नहर घाट, शास्त्री नगर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक ने नगर आयुक्त एवं चीफ इंजीनियर के साथ संबंधित जोन के अधिकारियों से वार्ता कर,कहा कि हर हाल में छठ मैया के पूजन के पहले पहले,पूर्व में ही, मार्ग प्रकाश से लेकर प्रत्येक व्यवस्थाओं को, प्रत्येक घाट पर, पूर्ण करा लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि अंतिम समय तक कार्य हेतु प्रतीक्षा नहीं की जाएगी तथा रोज/नियमित,प्रत्येक घाट का निरीक्षण करके, डे टु डे एवं मिनट टू मिनट, छठ मैया के पूजन की तैयारियों की, सीधे मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। रोज घाटों पर जाकर और वहां की तैयारी में जुटे समिति के लोगों से संपर्क कर, उनसे भी अलग से कार्य की प्रगति की रिपोर्ट ले रहा हूँ।जिससे समयबद्ध मां के पूजन को, ठीक प्रकार से व्यवस्थित एवं पूर्ण कराया जा सके,जिससे उक्त पूजन में सम्मिलित माताओं और बहनों तथा किसी भी भक्तों को, कोई कठिनाई न हो।इसकी पूरी चिंता करने का काम स्वयं कर रहा हूँ।
उक्त निरीक्षण में विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं नगर पार्षद दीपक सिंह एवं डॉ उदय वर्मा एवं जामवंत उपाध्याय एवं पार्षद विजय गौतम एवं अनिल निषाद एवं राजा एवं अमित वर्मा आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *