कानपुर नगर। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि भारत की आजादी के 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक-02 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक मनाने हेतु दिशा – निर्देश दिए है।
माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री आर. पी. सिंह द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर एवं एण्टी क्राइम ब्यूरो (रजि0) के संयुक्त तत्वाधान में वाहनों द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र यतीम खाना, नाला रोड, बेकन गंज, चमनगंज, दलेल पुरवा, नई सड़क, अनवरगंज, रायपुरवा में भ्रमण कर आमजनमानस को पम्फलेट वितरित कर विधिक जानकारी दी गई एवं महिलाओं को उनके अधिकारों से सम्बन्धित पैम्पलेट्स वितरित कर जागरुक किया गया।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के पी0एल0वी0 द्वारा कानपुर रेलवे स्टेशन पर बने कीओस्क, में उपस्थित होकर आमजनमानस को विधिक सेवा एवं महिलाओं को उनके अधिकारों से सम्बन्धित पैम्पलेट्स वितरित कर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य पीएलवी द्वारा क्षेत्र देहली सुजानपुर, बाबा चौराहा, श्याम नगर, शिवाला, मेस्टन रोड, बंगाली मोहाल में आम जनमानस को पैम्पलेट्स वितरित कर जागरूक किया गया। इसी क्रम में कानपुर नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं, द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर आमजनमानस को विधिक सेवा एवं महिलाओं को उनके अधिकारों से सम्बन्धित पैम्पलेट्स वितरित कर जागरुक किया गया।
यह भी अवगत कराना है कि दिनांक- 07.10.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के पी0एल0वी0गण एवं कानपुर नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं, द्वारा रेलवे स्टेशन पर बने कि-ओस्क, ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर / घर-घर जाकर आमजनमानस को विधिक सेवा एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जायेगा।
2021-11-06
