कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता

कानपुर 7 नवम्बर। उ0प्र0 पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए 11, 12 और 13 नवम्बर को मोतीझील प्रांगण में होने वाले बृहत आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर को पटियाला रंगमंच के कलाकारों द्वारा सतगुरु नानक परगतेया का लेज़र लाइट शो, 12 नवम्बर को पंजाबी कवि बलजीत कौर, कविताओं के माध्यम से पंजाबी विरसा जागृत करेंगे।
13 नवम्बर को बॉलीवुड गायक मिलिंद गाबा अपनी पूरी टीम के साथ पंजाबी सभ्यता का “जागो” का आयोजन मंच पर होगा।
महोत्सव का लुक पंजाबी गाँव का होगा। महिलाओं के लिए फ्री मेंहदी लगवाने के प्रोग्राम, शहीदों की प्रदर्शनी, पंजाबी खाने के स्टॉल, बच्चों के फ्री झूलेव कपल फैशन शो आदि से पूरा पंजाबी माहौल देने का भरपूर प्रयास किया गया है।
वार्ता में हरविंदर सिंह, परमजीत सिंह चंदौल, वनप्रीत सिंह भट्टी, इकबाल कौर, चरनजीत सिंह नामी, हन्नी भाटिया और गगन सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *