अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का दीपावली मिलन एवं शपथ गृहण समारोह रविवार 7 नवम्बर 2021 को ज्ञान भारती बालिका इण्टर कालेज बिरहाना रोड कानपुर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० सुमन्त गुप्त, राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष श्री नरेश माहेश्वरी नगर अध्यक्ष श्री अजय गुप्त ने दीप प्रज्जवल किया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० सुमन्त गुप्त जी ने दीपावली की सभी को शुभ कामना देते हुए कहा कि आज का प्रमुख विषय विधान सभा चुनाव मिशन 2022 है तथा कहा कि कोई भी पार्टी सिर्फ वैश्यो को चुनाव के समय सिर्फ चन्दा बसूलने का कार्य करती है टिकट के नाम पर ठेंगा दिखा देती है किन्तु अब वैश्य चुप नहीं बैठने वाला है । हमे लामबन्द होकर अपनी एकता का परिचय देना है तभी राजनैतिक दल हमे टिकट देने पर विचार करेंगे। इसी उद्देश्य हम वैश्यों के हितार्थ 5 दिसम्बर 21 से 40 दिवसीय वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा मैनपुरी से प्रारम्भ करते हुए 105 विधान सभाओं में वैश्यों को अपने अधिकार मागने तथा उन्हें जगाने हेतु चैतन्य कर रहे हैं। डा० सुमन्त गुप्त जी ने कानपुर के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश के पदाधिकारियों तथा महिला पदाधिकारियों को शपथ गृहण कराया साथ ही कानपुर नगर में श्री अजय गुप्त को अध्यक्ष, श्री कृष्ण गुप्त (ब)को महामन्त्री श्री दिनेश गुप्त को महामन्त्री तथा श्री अजय मित्तल को कोषाध्यक्ष मनोनीत करते हुए नगर के उपाध्यक्षों, मन्त्रियो, संगठन मंन्त्रियो प्रचार मन्त्रियों को भी शपथ दिलाई।
श्री नरेश माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० सुमन्त गुप्ता जी के नेतृत्व में दिनांक 15 दिसम्बर 2021 को मैनपुरी से विशाल जनसभा करते हुए राजनैतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा लक्ष्य- 2022″ प्रारम्भ होने जा रही है। उनका उद्देश्य वैश्यों में राजनैतिक चेतना जगाने का कार्य करना है । यह रैली उत्तर प्रदेश की 105 वैश्य बाहुल्य विधान सभा का दौरा करते हुए कानपुर में रविवार 19 दिसम्बर 2021 को जी एन के कालेज मैदान सिविल लाइन्स मैदान में विशाल रैली आयोजित की जायगी क्योंकि कानपुर महानगर वैश्य बाहुल्य क्षेत्र होते हुए भी अपनी बात राजनैतिक दलों में नहीं रख पाता है जब कभी भी राजनिति की कोई बात आती है तो सभी पार्टिया अपना मतलब निकाल कर वैश्यो को पीछे छोड़ देती है ।
श्री अजय गुप्त ने कहा कि प्रदेश में 2022 में चुनाव आने वाला है और सभी पार्टियों का मिशन 2022 चालू है। इसीलिए डा० सुमन्त गुप्ता जी के द्वारा वैश्यों में अलख जगाने हेतु मिशन 2022 चालू करने के उद्देश्य से यह रथयात्रा का प्रारम्भ हो रही है यह कानपुर में विशाल रैली के रूप में आयोजित होगी जिमे लगभग 15 से 20 हजार लोगो के आने की सम्भावना है ताकि अपनी बात राजनैतिक दलो में रख सके ।
श्री धर्म प्रकाश जी गुप्त ने कहा कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे हमे हमारा अधिकार चाहिए । जो प्रत्याशी अपनी सहभागिता करना चाहते हैं उन्हें अपनी बात पार्टियो तक पहुँचानी चाहिए तथा उन्हें अभी से जन सम्पर्क में जुट जाना चाहिए तथा मेरा यह भी अनुरोध है मतदाता पहचान पत्र बन रहे हैं हमे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक होकर मतदाता बनाना चाहिए । श्री सुरेश गुप्त ने कि कानपुर महानगर में 4 विधान सभा ऐसी है जोकि वैश्य बाहूल्य क्षेत्र की है अगर हमको टिकट नहीं मिलता है तो हमे वैश्य एकता परिषद की ओर से अपने प्रत्याशी खड़ा करेगे तथा हमारी भूमिका हराने जिताने की भी होगी। श्री पंकज गुप्त ने कहा कि वैश्य राष्ट्र की ताकत है अगर हमे चुप कराने का प्रयास किया गया तो हम शान्त नहीं रहेगे हम अगर जीतना भी जानते हैं तो हराने की भूमिका भी हमारी रहती है अतः इस बार पार्टियों को वैश्यों के बारे में सोचना ही होगा कार्यक्रम में सुरेंद्र गुप्त ‘गोल्डी लखन ओमर डा० श्याहम बाबू गुप्त, नरेशमाहेश्वरी, सुरेश गुप्ता धर्मप्रकाश जी, राम प्रकाश ओमर, पंकज गुप्ता, लल्लू अग्रवाल, कैलाश गुप्त, लखन ओमर, विजयमहेश्वरी शुशील तुलस्यान, सत्येन्द्र माहेश्वरी अजय मित्तल अनिल जैन, रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सन्दीप जैन, ज्ञानू विश्नोई कामता प्रसादगर्ग, विनोदगुप्त विजय गुप्त विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्ता ●उत्तम गुप्ता राम शंकर जी. विजय गुप्ता मुनीन्द्र गुप्ता प्रसारगुप्ता अर्चना गुप्ता, रानी जायसवाल वीरेन्द्र विशनोई शुभम गुप्त गोपी ओमर आकाश जायसवाल आदि सैकड़ो वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण गुप्त बब्बू ने किया ।
2021-11-07
