कानपुर | सनातन सेवा सत्संग कानपुर के तत्वाधान में दशम दीपावली स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर परिवार परिचय सम्मलेन, संत समागम, वरिष्ठजनो का पञ्च प्रतीक सम्मान एवं भ
जन संध्या का आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गोविन्द नगर कानपुर में सम्पन्न हुआ |
परिवार परिचय सम्मलेन में युवक एवं युवतियों के 185 पंजीकरण हुए, माता पिता एवं सरक्षको ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर अपने अपने पुत्र एवं पुत्रियों के हेतु उचित वर वधु का चयन किया एवं संस्था के इस पुनीत कार्य के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया | इस अवसर पर शंकराचार्य जूही मठ स्वामी मुनीषाराश्रम जी महराज, महामंडलेश्वर स्वामी विनयश्वरूपानन्द जी महाराज, स्वामी अरुणपुरी जी महराज, महामंडलेश्वर श्रीकृष्णदास जी महराज, स्वामी उदितानंद जी महराज, स्वामी प्रवणानंदतीर्थ जी महराज लुधियाना, ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करके समाज को सनातन धर्म के उत्थान हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किये |
उपरोक्त क्रम में संस्था द्वारा प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों सर्वश्री ह्रदय नारायण बाजपेयी, पी. एन. अवस्थी, श्रीमती लीलावती तिवारी, श्रीमती शिव कुमारी मिश्रा, राज नारायण मिश्रा एवं श्रीमती शांति देवी बाजपेई को पञ्च प्रतीक देकर सम्मानित किया गया एवं भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सर्वांग जी, श्री सुधीर भाई जी मिश्रा, श्री लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी, श्री पवन तिवारी, श्री दिनेश चंद्र मिश्रा, अनूप पांडेय, राकेंद्र मोहन तिवारी, डाक्टर संतोष त्रिपाठी, श्री कपिल बाजपेयी, राधारमण तिवारी, राजेंद्र मिश्रा बब्बू, वी. सी. शुक्ल, आर के दुबे, दिनेश चंद्र तिवारी, विजय कुमार तिवारी, कवियित्री प्रमिला पांडे, कवि अशोक शास्त्री, आलोक तिवारी आदि उपास्थि रहे |
2021-11-07
