आज विधानसभा अंतर्गत विधायक सुरेंद्र मैथानी में छठ मैया पूजन के घाटों पर जा जाकर,अपने लगातार के क्रम प्रतिदिन को आगे बढ़ाया।
नगर निगम के कर्मचारियों को लेकर और नगर आयुक्त से टेलिफोनिक वार्ता कर घाटों की आवश्यकता के अनुसार कार्य कराने एवं अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।
विधायक ने सीटीआई नहर पर अपने सामने खड़े होकर साफ सफाई,जे सी बी से, कूड़ा उठाने वाले टेंपो को लगाकर काम को गति दिलवाई
विधायक ने अपने सामने एक मरे हुए सूअर (जानवर) जिसपर कीड़े लग गए थे, निकलवा कर के नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से फिंकवाया और स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा और कहा कि यह हम सब की आस्था का उत्सव है कृपया आप लोग भी सहयोग करिए इस नहर में मरे जानवर ना फेंके।
विधायक के साथ निरीक्षण में सीटीआई नहर छठ पूजन समिति के पदाधिकारी संजय सिंह एवं विनोद श्रीवास्तव और अरमापुर मैं बृजेश मिश्रा, धर्म दुबे अंबेडकरनगर में जामवंत उपाध्याय अनिल निषाद डॉक्टर उदय वर्मा एवं विवेका नगर घाट पर अखिलेश पांडे हार्दिक लोग थे।

2021-11-07
