घाटमपुर में पावर प्लांट में तैनात CISF के ASI ने खुद को मारी गोली,

घाटमपुर में पावर प्लांट में तैनात CISF के ASI ने खुद को मारी गोली, खुदकुशी की वजह जानने
में जुटी पुलिस
Sun, 07 Nov 2021
घाटमपुर के नेयवेली पावर प्लांट में तैनात सीआइएसएफ के एएसआई ने रविवार दोपहर करीब दो बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर घाटमपुर सीओ, सजेती एसओ व नेयवेली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। है। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

राजस्थान के नागौर जिले के इग्नियास गांव निवासी 55 वर्षीय मांगीलाल पुत्र शंकरलाल सीआइएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे। नेयवेली पावर प्लांट में उनकी ड्यूटी थी। रविवार दोपहर एक बजे तक उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ ड्यूटी की। एक बजे के बाद उनके दोनों साथी अपनी सर्विस रिवाल्वर जमा करने चले गए। लेकिन, मांगीलाल ने अपनी रिवाल्वर जमा नहीं की। उन्होंने कुछ दूर जाकर माथे के बीच में गोली मार ली। आवाज सुनकर साथी दौड़े तो देखा कि खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। सीआइएसएफ के निरीक्षक कुशाग्र शर्मा ने इसकी जानकारी सजेती पुलिस को दी। सूचना पर घाटमपुर सीओ भी पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई। सजेती एसओ रावेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी आत्महत्या की वजह नहीं पता चल पाई है। मांगीलाल के स्वजन को इसकी जानकारी दे दी गई है। वह राजस्थान से रवाना हो चुके हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *