मृतक विजय के भाई ने चार अभियुक्तों को किया हत्या में नामजद
-तीन नामजद अभियुक्तों को थाना जूही पुलिस ने दबोचा
-अभियुक्तों ने डंडों व पत्थर से पीटकर हत्या करने की बात कबूली
कानपुर। रविवार को नाले के अंदर मिले थाना जूही के हिस्ट्रीशीटर के शव को पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला और हत्या में नामजद चार में से तीन अभियुक्तों को भी दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में हत्या की बात भी कबूल ली है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
सुबह थाना जूही से हिस्ट्रीशीटर अपराधी विजय सिंह उर्फ पुती का शव क्षेत्र के नाले में पडा मिला। पुलिस ने घण्टो मश्क्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। मृतक के भाई संजय ने विजय की हत्या के सम्बंध में चार को नामजद किया जिसमें पुलिस ने 3 को कुछ ही घन्टे में दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुनील नेता पुत्र पुन्नू, शिवा पुत्र प्रेम, रंजीत पुत्र लल्ला के रूप में हुई है। तीनो ने पूछताछ में बताया कि विजय क्षेत्र में दबंगई करता था आए दिन मारपीट व गाली गलौज करता था। अभियुक्तों ने कहा कि 5 तारीख की रात को विजय को डंडों व पथरो से पीटकर मार डाला था और नाले में फेंक दिया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

