कानपुर। जरीब चौकी चौराहे थाना सीसामऊ पर ड्यूटी के दौरान एक विक्षिप्त बहुत ही दयनीय अर्धनग्न अवस्था में घूमते हुए मिला जिसके शरीर पर जगह जगह खुजाने से घाव हुए हो गए थे, सालों से बाल न कटने से गंदगी और खुजली से उसके सर में भी बहुत सारे घाव थे जिस कारण वह बार बार अपने सिर को हाथ से पीट रहा था ।
उसकी पीड़ा और विवशता को देखकर HG अरुण कुमार तिवारी व HG वीरपाल की मदद से उसे लेनिन पार्क ले जाकर बाल कटाए, अच्छे से नहलाकर सफाई कर सिर और शरीर के घावों पर दवा लगाई , इसके बाद सर्दी के अनुकूल नए कपड़े और सैंडल पहना खाना खिलाया ।
