छठ पूजा को लेकर कांग्रेसियों ने घाट की सफाई

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दक्षिण अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में नेतृत्व में छठ पूजा को लेकर घाट की सफाई की गई। आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ धर्म के नाम पर जनता को मूर्ख बनाया गया है लेकिन छठ पूजा जैसे बड़े पर्व पर घाटो में गंदगी देकर भाजपा सरकार की मानसिकता उजागर हो जाती है। यह सरकार सिर्फ धर्म हिंदू मुस्लिम के नाम पर जनता को मूर्ख बनाती है वही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घाट पर पहुंचकर छठ पूजा के लिए साफ सफाई की। वही कांग्रेस की सरकार में अरमापुर पनकी नहर में पक्के घाट पूर्व भारत सरकार मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल द्वारा बनवाया गया था उसको लोग आज भी याद करते हैं यही कांग्रेस है जो सिर्फ जनता के लिए कार्य करती है। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ शैलेंद्र दीक्षित विजय सिंह मर्तोलिया निर्भय शंकर सिंह हर्षित बाजपेई विवेक सिंह कुणाल सिंह मंकू ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *