कानपुर। क्रय केंद्रों पर हो रही किसानों की समस्या को लेकर कानपुर में किसान कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग करी गयी कि धान क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा घोषित मिनिमम सपोर्ट प्राइज किया जाय।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा का कहना है कि किसानों की धान कटाई होने के बाद क्रय केंद्रों पर किसान जा रहे है।लेकिन वंहा पर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य नही मिल रहा है।इसके साथ ही धान की नमी में कटौती की जा रही है।एक कुंतल धान में चालीस किलो की कटौती हो रही है।जबकि किसान अपना धान सुखाकर क्रय केंद्रों पर लाता है।इसलिए मांग की गई है कि खरीद में जो काला बाजारी हो रही है।उस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
2021-11-08
