बाल भवन सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर श्री अनुराज जैन की अध्यक्षता में बाल भवन सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस के 02, राजस्व के 20, नगर निगम के 08, के0डी0ए0 के 10 व अन्य विभागों से संबंधित कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुयी। उप जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरण ससमय से निस्तारण करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। गुजैनी मेनरोड पर सब्जीमंडी को मेनरोड से हटाकर नगर निगम द्वारा बनाये गये चबूतरो में सब्जी मण्डी लगायी जाये, श्री चन्द्रकेश निवासी गुजैनी आई-ब्लाक द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। श्री अनवर वेग पूर्व पार्षद वार्ड-102 बेगमपुरवा ने दो महिलाओ का राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना न मिलने के प्रार्थना पत्र समाज कल्याण विभाग को जांच कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये। शालिनी देवी पुत्री धनीराम, ग्राम मोतीपुर,पो0 पुलगांव, कानपुर नगर ने बी0एड0 के प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति न मिलने के प्रार्थनापत्र पर संबंधित विभाग को जांच करने के साथ ही सही पाये जाने पर छात्रवृत्ति दिलाये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर तहसीलदार सदर श्री रितेश सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *