कृषि उत्पादन मंडी समिति रूरा के उपमंडी स्थल अकबरपुर में दिनांक 8 नवम्बर धान की खरीद प्रारम्भ हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने धान विक्रेता किसान छोटेलाल निवासी जगजीवन पुर का माला पहनाकर स्वागत किया क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक व क्रय केंद्र प्रभारी लवदीप कुमार मिष्ठान का वितरण किया इस अवसर पर मंडी निरीक्षक शिवेंद्र कुमार गुप्ता आदि के साथ अन्य कृषक भी मौजूद रहे।

2021-11-08
