स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कई हॉस्पिटलों में लगे ट्रामा सेंटर के साइन बोर्ड हटवाए

कानपुर देहात। जनपद में ट्रामा सेंटर के नाम से निजी अस्पताल संचालकों द्वारा की जा रही उगाई के मामले में बड़ी कार्यवाही खबर चलने के बाद डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने अस्पतालों में पहुंचे ट्रामा सेंटर के साइन बोर्ड निकलवाए और कहा निजी अस्पताल संचालकों द्वारा की जा रही अनियमितताओं पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा अब मानक विहीन निजी अस्पतालों के पंजीकरण के मामले में भी स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना दिख रहा है मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके सिंह निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. एलएस वर्मा ने गौरी हॉस्पिटल पहुंच ट्रामा सेंटर का लगा साइन बोर्ड हटवाने की कार्रवाई की वही अन्य हॉस्पिटलों के ट्रामा सेंटर के साइन बोर्ड हटाए जाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *