आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने स्वयं के द्वारा गोद लिए हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी का शिलान्यास (भूमि पूजन) करके कार्य प्रारंभ कराया

कानपुर l आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने स्वयं के द्वारा गोद लिए हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी के जीर्णोद्धार, जिसमें मरीजों के बैठने की सुविधा, टीन सेट, पानी के लिए बोरिंग,एवं चकर टाइल्स आदि कार्यों के निर्माण होने हैं, उस का शिलान्यास (भूमि पूजन) करके कार्य प्रारंभ कराया।
विधायक जी ने कहा कि उक्त अस्पताल की व्यवस्थित ओपीडी को चलाने के लिए, एक माह के अंदर निर्माण पूर्ण करा कर, उक्त अस्पताल नए स्वरूप में, जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।और निर्माणाधीन कालखंड में भी, नियमित उक्त अस्पताल कार्य करता रहेगा।
तत्पश्चात आज, पुनः वैक्सीनेशन कैंप का विधायक जी ने निरीक्षण किया।जिसमें अधिकांश लोगों ने,पहले डोज को लगवाने हेतु सेंटर पर आने की बात कही।
विधायक ने आम जनों से एवं अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि, लोगों को जागरूक करें। जहां एक तरफ मोदी जी ने निशुल्क 105 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाई, वहीं दूसरी तरफ ऐसे हाल में पहला डोज लगवाना, जागरूकता की कमी दर्शाता है। विधायक ने, आमजन से अपील करी कि, हम सब मिलकर,आम लोगों को जागरूक करें,और उनकी चिंता करें।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी ,पार्षद विधि राज्यपाल,और पार्षद अनिल वर्मा एवं विनोद मिश्रा एवं नीरज गुप्ता अनुपम मिश्रा एवं विनय पटेल,डॉक्टर मीनाक्षी सचान, संजय गुप्ता,देवेंद्र द्विवेदी, मनीष अवस्थी सुमित बाबा सोनिया श्रीवास्तव पिंटू अवस्थी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *