सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ अपना पांचवा जन्मदिन मनाएगा खजांचीनाथ, सक्स देहात से लखनऊ रवाना
वर्ष 2020 में लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाते अखिलेश यादव।
कानपुर देहात में वर्ष 2016 में नोटबंदी के समय जन्मे खंजाची नाथ को तो आप जानते ही होंगे। प्रतिवर्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खजांचीनाथ का जन्मदिवस मनाते हैं। नोटबंदी के पांच वर्ष पूरे होते ही इस बार खंजाची भी पांच साल का हो गया है और पूर्व सीएम संग जन्मदिन मनाने लखनऊ रवाना हो चुका है। पिछले साल अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय में खजांची के परिवार को बुलाया था और गिफ्ट में मेट्रो ट्रेन-खिलौने दिए थे।
ऐसे नाम पड़ा खजांचीनाथ : कानपुर देहात के झींझक सरदारपुरवा की रहने वाली सर्वेशा 2016 में नोटबंदी के समय बैंक के बाहर लाइन में लगी थीं। उसी दौरान उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम सपा मुखिया ने खजांचीनाथ रखा था। इसके बाद उसे मकान व आर्थिक सहायता भी सपा की तरफ से दी गई थी। प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में समाजवाद पार्टी उसका जन्मदिन मनाती है। इसके ठीक दो साल बाद वर्ष 2018 में अखिलेश यादव खजांची के पैतृक गांव सरदारपुर आए थे, लेकिन किसी कारण से सर्वेशा कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सकी थीं तब से अखिलेश खजांची को सपरिवार लखनऊ बुलाकर उसका जन्मदिन मनाते हैं।
