भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा

कानपुर 9 नवंबर 2021
भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा आगामी 16 नवंबर को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में नौ देवी कमल शक्ति संवाद सम्मेलन का आयोजन करेगा। महिलाओं का ये प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन भाजपा की चार जिला इकाइयों कानपुर उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण तथा देहात का संयुक्त रूप से होगा।
यह निर्णय अंसल भवन फजलगंज स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में चार जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री डॉ विजया तिवारी और उर्विजा दीक्षित ने तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त सम्मेलन में महिला प्रोफेसरों, इंजीनियरों, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, खेलकूद के क्षेत्रों में जिन्होंने विशिष्ट प्रदर्शन किया है ऐसी बहनें, समाज सेवी संगठन चलाने वाली बहनें, महिला उद्यमी, रिटायर्ड प्रोफेसर, रिटायर्ड टीचर, व्यवसाई, सांस्कृतिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं, नर्स, दाई, रोजगार समूह, बैंक की कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, मानवाधिकार संगठन चलाने वाली जो महिलाएं हैं और जो कॉलेज जाने वाली युवा महिलाएं हैं, नाट्य संस्थानों जैसे संस्थानों में काम करने वाली जो अभिनेत्रियां हैं, कलाकार हैं आदि महिलाओं को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा।
महिलाओं को नौ देवी और शक्ति का स्वरूप माना जाता है इसलिए इस कार्यक्रम में अपने कार्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभिन्न महिलाओं जैसे सफाई कर्मचारी, दाई, योगा ट्रेनर आदि नौ महिलाओं को पार्टी सम्मानित भी करेगी।
इस कार्यक्रम से पूर्व 15 नवंबर को महिला मोर्चा जिला स्तर पर कमल मेहंदी व कमल रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन करेगा। चारों जिलों में इन प्रतियोगिताओं में प्रतियोगी महिलाएं कमल के विभिन्न स्वरूपों से मेहँदी और रंगोली की सजावट करेंगी।
इसी प्रकार 14 नवंबर को महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा भारत माता मंदिर, रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति, दुर्गे माँ के मंदिर आदि स्थानों पर साफ सफाई व मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से अनीता गुप्ता, विजया तिवारी, रीता शास्त्री, आभा द्विवेदी, जयंती वर्मा, रागिनी भदौरिया, चारों जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सिंह, अनीता त्रिपाठी, मीरा सिंह, रेणुका सचान, लेखा जयंत, मोना शुक्ला, सौम्या सभी जिला महामंत्री व मण्डल अध्यक्षों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *