छठी मैया के पूजन के महापर्व पर, सार्वजनिक अवकाश

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, छठी मैया के पूजन के महापर्व पर, सार्वजनिक अवकाश हेतु, उत्तर प्रदेश के सदन में, अपने संवैधानिक अधिकार के अंतर्गत, चलती हुई सदन की कार्रवाई वाले दिन 18.10.2021 को विधानसभा के माननीय अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जी को सूचना लगाई थी।तत्पश्चात विधायक ने माननीय मुख्यमंत्री जी योगी जी को उनके निवास कैंप कार्यालय में, जाकर एक पत्र भी,विगत 19.10.2021 को लिख करके दिया था,जिसमें आग्रह किया था कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा छठ पूजन का त्योहार, मेरी गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में होता है जिसमें कानपुर के लगभग 8:50 लाख से भी ज्यादा लोग छठ मैया के पूजन को मनाते हैं।इसलिए उक्त महापर्व पर,अवकाश होना चाहिए।
माननीय योगी जी ने आश्वस्त किया था कि श्रद्धालुओं के भावना को सम्मान देंगे इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने आज पुणे पत्र लिखकर के बधाई दी।
विधायक ने कहा कि विशेष रूप से कल माननीय योगी जी के कानपुर आगमन पर,छठ पूजन समिति यो एवं श्रद्धालुओं और कानपुर की एवं अपने विधानसभा की जनता की तरफ से उनको बधाई देंगे।
विधायक ने कहा कि यह छठ पूजन में हमारे, यह सारे परिवारी जन/श्रद्धालुगण,आदिदेव-सूर्य देवता का पूजन करते हैं और एक तरफ उगते सूरज को तथा दूसरी तरफ अस्त होते हुए सूर्य को भी प्रणाम करते है यह अद्भुत संदेश सर्व समाज को जाता है कि, हमारी संस्कृति, अस्त होती स्थिति पर भी,सम्मान देती है।इस पूजन की विशेषता है कि, प्रकृति का भी पूजन और प्रकृति से ही प्राप्त चीजों से,प्रसाद का निर्माण,हमारी विशेष प्रकार की आस्था से भरी, कार्य पद्धति है।
विधायक ने कहा कि पहली बार विधानसभा में जब से मुझे जनता जनार्दन ने अपनी सेवा के लिए संवैधानिक रूप से सेवक बनाया तब से लगातार,छट्ठ पूजन की तैयारियों पर अग्रिम पैनी निगाह रखी।पूजन की व्यवस्थाओं को धीरे-धीरे पूर्ण कराता रहा। जिसके अंतर्गत सीटीआई नहर की लगातार सफाई कराया। और युद्ध स्तर पर,अभी से ढाई महीना पहले से ही, अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर कार्य का निर्देश जारी किया।
विधायक ने कहा की सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के साथ मैनपुरी जिला अंतर्गत बातचीत एवं रनिंग समय का आंकलन करके, मैनपुरी जिले के, गोपालपुर हेड रेगुलेटर से,विगत 6 नवंबर को,नहर में 500 क्यूसेक पानी छुड़वाया था जिसे 8 तारीख तक रात में पूजन के लिए कानपुर पहुंच जाना था। मुझे खुशी है कि आज प्रातकाल पूर्ण मात्रा में पानी, कानपुर नेहरों तक पहुंच गया, जिससे विशुद्ध जल पूजन हेतु प्राप्त हो रहा है।
विधायक जी ने नियमित( रोज) निरीक्षण,घाटों का करते हुए , सभी घाटों को, पूजन हेतु तैयार करा दिया।जिसमें नगर निगम एवं जिला प्रशासन का बड़ा सहयोग रहा।
आज भी, तैयारियों के निरीक्षण में, विधायक जी के साथ,नेशनल खिलाड़ी संजय सिंह, छठ पूजन समिति के पदाधिकारियों में उमा यादव,दीपक सिंह ,जामवंत उपाध्याय, विजय गौतम, बृजेश आदि प्रमुख रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *