रूरा अकबरपुर मार्ग पर गैस प्लांट बरौला के पास बैगन आर कार एवं बाइक में हुई सीधी भिड़न्त में बाइक सवार युवक गम्भीररूप से घायल हो गया जबकि बै
गन आर कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फ़रार हो गया सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।
घटनाक्रम में मौके पर मौजूद परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि बरौला निवासी सूरज सिंह उर्फ कल्लू 26 अपनी बाइक यूपी 77/5664 से रूरा से अपने घर बरौला जा रहा था जैसे ही वह गैस प्लांट के सामने पहुंचा तभी अकबरपुर की ओर से आ रही बैगन आर कार नम्बर यूपी77/एस 0303 उसकी बाइक से टकरा गई जिससे सूरज सिंह गम्भीररूप से घायल हो गया।
2021-11-09
