अमिताभ बाजपेई को उनके निवास पर पुलिस फोर्स द्वारा नजरबंद द्वारा किया गया

आज दिनांक 10.11.2021 को मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई को उनके निवास पर पुलिस फोर्स द्वारा नजरबंद द्वारा किया गया । लेकिन विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने समर्थकों के साथ रोड पर निकल आये एवं कार्यक्रम में मेट्रो यार्ड ले जाने अथवा गिरफ्तार करने के लिये कहा तो एसीपी बृजनारायण सिंह एवं कई थानों की फोर्स ने रोड ब्लॉक कर दिया एवं अनुरोध किया कि आज छठपूजा है भीड़ से जनता को दिक्कत होगी,कई जगह रोड डायवर्सन है तो विधायक अमिताभ बाजपेई ने छठमैय्या को याद करके ए.सी.पी को मा. अखिलेश यादव जी (पूर्व मुख्यमंत्री) की शिलान्यास करते फ़ोटो वाला धन्यवाद कार्ड एवं योगीजी के लिए गुलाब का असली फूल एवं नकली झूठ का फूल भेंट किया।
इन लाइनों के साथ कि
सच्चाई छुप नही सकती, बनावट के उसूलों से।।।
खुशबू आ नही सकती, झूठ के फूलों से।।।।

माननीय अखिलेश यादव जी की सोच एवं प्रयास से शुरू हुए कानपुर मेट्रो के काम का श्रेय लेने का योगीजी का असफल प्रयास।
4 अक्टूबर 2016 को जब इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था। तब मंच पर केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडू एवं भाजपा सांसद मुरलीमनोहर जोशी जी भी मौजूद थे।

आज जब अखिलेशजी की विकासपरक सोच साकार हो रही है तब विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को बलपूर्वक रोक लिया जाता है।
जाने की कोई बहुत इच्छा नही पर जब पुलिस भेज ही दी है तो कुछ संदेश तो देना होगा।
इसलिए योगी जी को गुलाब का असली फूल और एक झूठ का फूल भेज कर असली नकली का फर्क बताने का प्रयास। भावी मुख्यमंत्री अखिलेश जी को धन्यवाद कार्ड।
योगीजी से जीका वायरस पर प्रभावी नियंत्रण करने की अपील।

साथ में नीरज सिंह, वरूण यादव, दीपा यादव, रविशंकर मिश्रा,नंदलाल जायसवाल, बबलू मिश्रा, कृपाशंकर त्रिवेदी, संतोष पांडे, हाजी सैफ चिश्तिया, रितेश सोनकर, हरीओम पांडे, आलोक कटियार, विकास गुप्ता, विकास कनौजिया,आकाश यादव, दीपिका मिश्रा , वीरेंद्र, विराट तोमर ईसू यादव, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *