पेड़ गिरने से कानपुर-बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन ठप

शिवली क्षेत्र के कानपुर-बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेवान गांव के पास यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन ठप हो गया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहने से जाम लग गया व वाहन सवार परेशान रहे। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत का पेड़ को काटकर हटाया तब जाकर जाम खुल सका।

बुधवार सुबह आठ बजे कानपुर- बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेवान गांव के पास एक यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन सवार था नहीं वरना चपेट में आकर हताहत हो जाता। पेड़ गिरने के बाद आवागमन ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। करीब दो घंटे तक वाहन सवार परेशान रहे और जाम लग गया। सभी पेड़ के सड़क से हटाए जाने का इंतजार करते रहे। समस्या देख आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने भारी मशक्कत कर पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद वाहन सवारों ने राहत की सांस ली और यातायात शुरू हो सका। इस बीच करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। शिवली कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण जाम लग गया था। ग्रामीणों ने काटकर उसे हटा दिया गया तब जाकर जाम खुल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *