कानपुर नगर l मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा दिनांक 10 नवम्बर 2021 को जनपद भ्रमण के दौरान के0डी0ए0 सभागार में जीका वायरस के संक्रमण से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में ही आज आयुक्त ने जनपद में जीका वायरस के संक्रमण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की एवं निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी, का
नपुर नगर/कन्नौज, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर/कन्नौज, नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर, अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर, अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर/कन्नौज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, उप निदेशक, पंचायत, कानपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर नगर/कन्नौज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मा0 कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेन्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कानपुर नगर एवं बेसिक शिक्षा के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे। इस बैठक में जनपद कन्नौज के अधिकारियों द्वारा वर्चुअली प्रतिभाग किया गया।
मण्डलायुक्त द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश निम्न हैंः-
1- मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मा0 कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेन्टर, कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में 40 बेड का डेडीकेटेड जीका वार्ड स्थापित किया गया है, जो वर्तमान में क्रियाशील है। उक्त वार्ड में पर्याप्त संख्या में चिकित्साधिकारी एवं अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी गयी है। उक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि चिकित्सालय के लिफ्ट वर्तमान में क्रियाशील नहीं है। निर्देशित किया गया कि लिफ्ट को तत्काल क्रियाशील कराये जाने के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही की जाये।
2- नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जीका संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम के 6 वार्ड आते है, जिनमें लगातार सैनेटाइजेशन एवं फागिंग नियमित रूप से करायी जा रही है। निर्देशित किया गया कि उक्त को प्राथमिकता के आधार पर जारी रखते हुए शहर के अन्य वार्डों में भी सैनेटाइजेशन एवं फागिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
3- जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर नगर/कन्नौज को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त साफ सफाई कराते हुए सैनेटाइजेशन एवं फागिंग की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
4- सर्विलांस के दौरान पायी गयी समस्त गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर अनिवार्य रूप से सभी का जीका के लिए सैम्पल लिया जाये। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि सर्वे के दौरान चिन्हित की गयी महिलाओं में कुछ महिलाओं के सैम्पल नहीं हो पाये है। निर्देशित किया गया कि शेष सभी गर्भवती महिलाओं के सैम्पल 2-3 दिवसों में प्राप्त कर जांच हेतु भेजना सुनिश्चित करें।
5- हैण्डबिल (जिसमें कि जीका संक्रमण से सम्बन्धित सभी सुरक्षा उपायों का उल्लेख हो) के माध्यम से नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग जीका प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर समस्त परिवारों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि आम-जन में भ्रम की स्थिति न पैदा हो।
6- सर्विलांस एवं सोर्स डिडेक्शन की टीम अपने साथ निर्धारित चेक लिस्ट रखेगी, जिसके माध्यम से क्षेत्र में सर्वे के दौरान व्यक्तियों से प्राप्त जानकारी अंकित की जायेगी। सोर्स डिडेक्शन की टीम प्रत्येक घर में पर्याप्त समय व्यतीत करते हुए घर के सदस्यों को बीमारी से बचाव एवं सोर्स रिडेक्शन के सामान्य तौर-तरीके बतायेगी एवं इस सम्बन्ध में उनसे अपनी चेकलिस्ट पर हस्ताक्षर भी प्राप्त करेगी।
7- जिलाधिकारी, कन्नौज के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद कन्नौज में जीका संक्रमित केवल 1 केस है। अब तक जनपद में 212 सैम्पल के0जी0एम0यू0 भेजे जा चुके है, जिनमें से 164 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें कि सिर्फ मात्र एक केस ही धनात्मक पाया गया। उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि जनपद स्तरीय अस्पताल, मेडिकल कालेज कन्नौज एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मच्छर दानी युक्त पर्याप्त संख्या में बेड आरक्षित कर लिये गये हैं। साथ ही जनपद में साफ-सफाई, सैनेटाइजेशन एवं फागिंग की प्रक्रिया जारी है।
8- जीका वायरस संक्रमण के बचाव हेतु प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता दिये जाने की आवश्यकता है। निर्देशित किया गया कि प्रथम चरण में शनिवार अथवा रविवार को प्रभावित क्षेत्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ एक संवेदीकरण फिजीकल या वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया जाय।
