बेखौफ लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे के सामने खड़े होकर सरेराह महिला के गले से चेन तोड़कर दिया लूट की वारदात को अंजाम
मामला गोविंद नगर थाना अंतर्गत रतन नगर चौकी क्षेत्र का है जहां बाइक सवार लुटेरों ने महिला संग चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया ।एलआइजी रतनलाल नगर मे रहने वाली महिला कोमल लाल चंदानी अपनी पड़ोस की सहेलियों संग शाम लगभग 4:00 बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर बने रेस्टोरेंट में किटी पार्टी के लिए जा रही थी।जिस बीच रेस्टोरेंट्स से महज 50 मीटर पहले ही बाइक पर बैठे ताक लगाए दो बाइक सवार लुटेरों ने महिला के पास आते ही गले में झपट्टा मारकर उसकी चेन तोड़कर वहां से फरार हो गए।गले में झपट्टा पढ़ते ही महिला व उसकी सहेलियां जोर से चिल्लाई इससे पहले कि कोई उन्हें देख पाता लुटेरे वहां से तेज रफ्तार के साथ वहां से रफू चक्कर हो गए।जिसके बाद महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसकी सूचना पाते ही घटना क्रम में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर महिला से पूछताछ की वा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिससे महिला के साथ हुई लूट का वीडियो पुलिस को मिल सका।पुलिस ने पीड़िता से तहरीर ले ली है और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

