सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय,
विषय- प्रधानमंत्री को पत्र लिखिए वार्ना सड़को ओर विरोध के लिए तैयार रहे।
महोदय,
बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा की ओर से डाक, ई- मेल एवं व्हाट्सएप्प के माध्यम से अखंड बुन्देलखंड क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर कहा गया है कि जैसा कि आपको विदित है कि वर्ष 2014 में हम बुन्देलियो से वादा किया गया था कि केन्द्र सरकार बनने पर 3 साल के भीतर बुन्देलखंड राज्य बना देंगे।
वादा किये हुए साढे सात वर्ष गुजर जाने के बाद भी केंद्र सरकार में किसी भी तरह की कार्यवाही तक प्रारम्भ नही हुई है जिससे हम बुन्देलखंड वासियो में निराशा व आक्रोस व्याप्त होता जा रहा है।
आप श्री मान जी को चार बार पत्र लिखकर अनुरोध किया जा चुका है कि कृपया बुंदेलियो की भावनाओ से अवगत कराते हुए मा. प्रधानमंत्री जी , मा. गृहमंत्री जी एवं अपने राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख कर अखंड बुन्देलखंड राज्य शीघ्र बनवाने का अनुरोध करें, पर आपकी ऒर से कोई सकारात्मक सहयोग प्राप्त नही हुआ है।
19 नवम्बर को मा. प्रधानमंत्री जी महारानी लक्ष्मी बाई जी के जन्म दिवस पर झांसी पधार रहे है।
आपसे पुनः आग्रह किया जा रहा है कि मा. प्रधानमंत्री जी को झांसी में पत्र सौप कर अखंड बुन्देलखंड राज्य शीघ्र बनवाये जाने की मांग करने की कृपा करें अन्यथा जो बुन्देली अर्श तक ले जाने की क्षमता रखता है वो फर्श तक लाना भी जनता है।
याद कीजिये बुंदेलियो कि शौर्य गाथा को और रख दीजिए बुंदेलियो कि भावनाओ को मा. प्रधानमंत्री जी के सम्मुख।
बुंदेलियो की सोच है कि आप उनकी भावनाओं पर खरे उतरेंगे।
पत्र में यह भी कहा गया है कि राज्य निर्माण में जनप्रतिनिधियो का सकारात्मक सहयोग नही मिलना भी प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने के कारण में शामिल है।
भवदीय
भानू सहाय एडवोकेट
अध्यक्ष
बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा
