अब ग्रीन पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नहीं देखेगा मैनुअल स्कोर बोर्ड

करीब 57 साल बाद इस स्कोरबोर्ड को हटाया जा रहा है

दर्शकों को स्कोर को दर्शाने के लिए 40 से 45 लोग की लगती थी टीम

इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा यह स्कोर बोर्ड

25 नवंबर को होना है भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच दिवसीय टेस्ट क्रिकेट

कानपुर ग्रीन पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 25 नवंबर के दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच दिवसीय टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जाना है जिसे लेकर तैयारियां जोरों शोरों से हो रही है इस क्रिकेट ग्राउंड में दर्शकों को स्कोर को दिखाने के लिए ऐतिहासिक मैनुअल स्कोरबोर्ड तैयार किया गया था आपको बता दें कि साल 1958 से लेकर 2015 तक इस स्कोर बोर्ड ने मेजबानी करते हुए 36 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की स्कोरिंग के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है यह स्कोरबोर्ड ऐतिहासिक इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारत का यह एक ऐसा एकमात्र मैनुअल स्कोरबोर्ड है जिसे संचालित करने के लिए 40 से 45 लोग लगते थे लेकिन समय बदलने के साथ साथ इस बार के क्रिकेट मैच के दौरान यह स्कोरबोर्ड दर्शकों को देखने के लिए नहीं मिलेगा बल्कि इसके स्थान पर डिजिटल स्कोर बोर्ड का प्रयोग किया जाएगा और यह स्कोर बोर्ड इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *