उत्तर कांड की केवल पांच चौपाई यदि व्यक्ति पढ़ ले तो पूरी रामायण का सार मिल जायेगा

कानपुर l वर्ष 1948 में स्थापित महिला शिक्षा मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन के पाँचवें एवं अंतिम दिवस पर कथा व्यास उषा खरे ने बताया कि उत्तर कांड की केवल पांच चौपाई यदि व्यक्ति पढ़ ले तो पूरी रामायण का सार मिल जायेगा। प्रभु अपने भक्त का अहंकार दूर कर देते है।
आज राम राज्याभिषेक को संगीतमयी कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया। पूरा माहौल राममय हो गया। कथा विश्राम के पश्चात पोथी पूजन के साथ प्रसाद वितरण सम्पन्न हुआ।
संचालिका सुश्री सीता देवी ने सभी का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम का सहयोग करने के लिये आभार प्रकट किया। कहा कि सत्संग की खुशबू चाहे सभी खिड़की दरवाजे बंद कर लो घर के अंदर फैल ही जाती है।
दूर दूर से पधारे भगवताचार्य स्वामी हरि कृष्णानंद,
स्वामी जगदीश्वरानंद, स्वामी अरमानंद एवं स्वामी नारायणानंद आदि ने वेदांत एवं अध्यात्म पर चर्चा करते हुये बताया कि भक्ति में समर्पण भाव जरूरी है। यदि आप अपने माता पिता , बड़े बुजुगों का सम्मान नहीं करते हो तो चाहे कितना वैभव धन धान्य पद प्राप्त कर लो आत्म शांति नहीं मिलेगी। उन्होंने
महिला शिक्षा मंडल के सफल गीता ज्ञान यज्ञ में भागीदारी के लिये ब्रम्हलीन कृष्णा देवी एवं ब्रम्हलीन माता गायत्री देवी के बाद वर्तमान संचालिका की भी सराहना की।
श्रीमती मीरा गर्ग एवं डॉ ब्रज बाला सिंघल ने मंच का सफल संचालन करते हुए बताया की रक्त का संबंध सभी के साथ नहीं हो सकता है, परन्तु सत्संग का साथ सभी के साथ हो सकता है।
विशिष्ट अथिति गायत्री परिवार एवं युगदधीच देहदान अभियान के संयोजक- सर्वश्री मनोज सेंगर, प्रमुख समाज सेवी एवं नेशनल एक्सप्रेस , नई दिल्ली के प्रमुख विपिन गुप्ता, श्रीमती रजनी गुप्ता, पार्षद आमोद त्रिपाठी, व्यापारी नेता प्रमोद जायसवाल, भारत सेवक समाज, उ0प्र0 के महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल सुरेश शर्मा, ऋषी ओमर आदि को संस्था की ओर से फूलमाला अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विदित हो कि महिला शिक्षा मंडल महिलाओं की एक मात्र संस्था है जो लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है । प्रतिदिन गीता पाठ होता है प्रत्येक एकादशी को कथा होती है। महिलाओं एवं बच्चों को गीता एवं रामायण का ज्ञान देकर संस्कारवान बनाती है। इस समारोह में उपस्थिति अन्य प्रमुख लोगों में सभानेत्री गीता अग्रवाल, सीमा, नीती गुप्ता , निधि गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मधु गुप्ता, मीना गर्ग, निर्मला बंसल, हीरा अवस्थी, राजेन्द्र गुप्ता, अनिल त्रिपाठी, राजेन्द्र अवस्थी, सूरज सिंह, चंदन अवस्थी, राम कपूर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *