रूरा कानपुर देहात हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री रह चुके नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे बच्चे उन्हें प्यार से चाचा बुलाते थे उन्हीं के जन्मदिन पर हम लोग बाल दिवस मनाते हैं उक्त बात पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिठमरा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे चौकी इंचार्ज सिठमरा राकेश सिंह ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शनेद्र सिंह तोमर ने कहा कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित एक राष्ट्रीय त्यौहार है नेहरू जी की इच्छा थी कि बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा और पोषण मिले यही उनके लिए बेहद जरूरी है इस अवसर पर सहायक अध्यापक नवीन कुमार दीक्षित ने कहा की एश सी मेहता बनाम तमिलनाडु राज्य बाद में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चे राष्ट्र की सर्वोत्तम संपत्ति हैं उनके मुंह में दूध घी डालने से अच्छा कोई निवेश नहीं है छात्रा पूजा एवं साक्षी ने स्वनिर्मित बुके भेंट कर चौकी इंचार्ज राकेश सिंह एवं उनके साथ आए अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर शिक्षक माया देवी गुंजन पांडे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में 115 बच्चे उपस्थित थे l

2021-11-13
