विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एक स्वास्थ्य जागरूकता वाक का आयोजन किया गया।

कानपुर l आज दिनांक 14.11.2021 को इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एक स्वास्थ्य जागरूकता वाक का आयोजन किया गया। इस चाक का उद्देश्य नागरिकों को डायबिटीज से बचने हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सुबह 7.30 बजे से चिकित्सकों ने आई०एम०ए० भवन परेड से लेकर यूएचएम हॉस्पिटल, बड़ा चौराहा से वापस डफरिन अस्पताल आईएमए भवन तक वाक कर नागरिकों को नियमित वाक करने / व्यायाम करने को प्रेरित किया। इस साल की जो थीम है “एक्सेस टू द डायबिटीज केयर” मतलब कि हर व्यक्ति को टूव जो डायबिटीज के रोगी है उसको अच्छी से अच्छी देखभाल मिल सके अच्छा से अच्छा इलाज मिल सके ताकि जटिलताओं से बचा जा सके पिछले साल का स्लोगन नर्सेज मेक डिफरेंस अर्थात जो हम लोगों ने देखा कि कोविड- 19 एपिडेमिक के दौरान हमारे चिकित्सा वर्कर्स ने अपनी जान लगाकर इतने लोगों की जान बचाई। सभी चिकित्सक हाथों में डायबिटीज से कैसे बचाव कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में लिखे हुए श्लोगन लेकर वाक कर रहे थे। इन श्लोगन्स में प्रमुख है l

1. मधुमेह मुक्त महिला हमारा प्रयास l

2. मोटापा एक अभिशाप है ये मधुमेह को आमंत्रित करता है जागरूक महिला मधुमेह दिवस का उद्देश्य l

3. मधुमेह रोगी नेत्र की जांच नियमित कराये।

4. The Kev is with you पौष्टिक आहार नियमित 45 मिनट टहलना / व्यायाम आदि।

इस स्वास्थ्य जागरूकता वाक में आई०एम०ए० कानपुर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला, डॉ ए सी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना भदौरिया चेयरपर्सन वैज्ञानिक सब कमेटी, डॉ देवज्योति देवराय सचिव आईएमए कानपुर डॉ पल्लवी चौरसिया वैज्ञानिक सचिव, डॉ० रीता मिततल पूर्व अध्यक्ष डॉ० दिनेश सचान, डॉ अशोक वर्मा, विभागाध्यक्ष रेडियोलॉजी विभाग जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, डॉ विकास मिश्रा प्रो माइक्रोबायोलॉजी विभाग, डॉ राम सिंह वर्मा, अखिलेश अग्रवाल, डॉ अम्बर वरयानी, डॉ० मुन्ना लाल विश्वकर्मा डॉ०मनीषा बाजपेई, डॉ० सुशील कुमार, डॉ विशाल सिंह, डॉ अनुराग मेहरोत्रा, डॉ ए के शुक्ला, डॉ हेमलता शुक्ला, डॉ अंतरा देवराय, डॉ शुभी वरयानी, डॉ प्रवीण कुमार सक्सेना, डॉ दिलीप अग्रवाल, डॉ रश्मि शर्मा, डॉ रमेश सहिजवानी, डॉ अमित जैन आदि चिकित्सकगण उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एन०एस०एस० इकाई के साथ यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ साइंसेस के स्टूडेन्ट, डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोलॉजी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के छात्र और छात्राओं एवं डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के छात्र और छात्राओं ने भारी संख्या सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *