कानपुर l हरको
र्ट बटलर प्रावधिक विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आ रहे महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का प्रवास दो दिन शहर में होगा। कानपुर में 24 और 25 नवंबर को रहकर वह मित्रों, समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों, उद्यमियों से मुलाकात और शहर के विकास पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति भवन से उनका प्राथमिक कार्यक्रम आ गया है, हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आने की उम्मीद है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पहले दिन चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल कालेज साइंस एंड नर्सिंग इंडस्टीट्यूट में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दूसरे दिन हरकोर्ट बटलर प्रावधिक विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और स्मारिका का विमोचन करेंगे। एक प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक 24 नवंबर को विशेष विमान से राष्ट्रपति चकेरी एयरपोर्ट पर 11.05 आएंगे। यहां से हेलीकाप्टर से 11.35 बजे वह चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट जाएंगे। यहां से 12.45 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे और एक बजे तक पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में शाम पांच बजे से मित्रों, परिचितों और समाजसेवियों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही पूर्व में जिन विकास कार्यों पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की थी उनकी प्रगति जानेंगे और राष्ट्रपति द्वारा रोपे गए पौधे की बढ़ोत्तरी की जानकारी दी जाएगी।
