मेट्रो के दूसरे चरण में प्रस्तावित भूमिगत स्टेशन चुन्नीगंज के लिए मेट्रो अफसरों की ओर से प्रस्तावित डायवर्जन प्लान में फिर से बदलाव

कानपुर l मेट्रो के दूसरे चरण में प्रस्तावित भूमिगत स्टेशन चुन्नीगंज के लिए मेट्रो अफसरों की ओर से प्रस्तावित डायवर्जन प्लान में फिर से बदलाव किया गया है। अब लाल इमली जाने वाली लेन पूरी तरह से बंद नहीं की जाएगी। करीब 13 मीटर की सड़क से वाहनों की आवाजाही रहेगी। वहीं इस रूट पर पडऩे वाले दोनों पेट्रोल पंप पर वाहनों के आने जाने के लिए कट भी दिए जाएंगे।
मेट्रो के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा समेत पांच भूमिगत स्टेशन बनने हैं। नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा पर डायवर्जन के बाद वहां काम चल रहा है। प्रस्तावित तीसरे भूमिगत चुन्नीगंज स्टेशन का काम शुरू करने केलिए डायवर्जन किया जाना है। मेट्रो अफसरों द्वारा तैयार डायवर्जन प्लान में डीसीपी ट्रैफिक ने फिर से बदलाव किया है। इस बार निर्णय हुआ है कि चुन्नीगंज से लाल इमली जाने वाले यातायात को गुजारने के लिए चुन्नीगंज बस अड्डे से चर्च लेन होकर ग्वालटोली और वहां से विक्टोरिया लेन होकर नहीं जाना पड़ेगा। इस रास्ते पर करीब 13 मीटर का रास्ता वाहनों के गुजरने के लिए रहेगा। इस रूट पर पडऩे वाले दोनों पेट्रोल पंप के लिए कट भी बने रहेंगे।
लालइमली चौराहे से आगे पेट्रोल पंप या हास्पिटल जाने वाले वाहन लाल इमली चौराहे से पेट्रोल पंप तक जाएंगे। यहां से दाहिने मुड़कर अपोलो हास्पिटल होते हुए विक्टोरिया लेन से ग्वालटोली चौराहा और यहां से बाएं मुड़कर चुन्नीगंज चौराहे जा सकेंगे।
-बजरिया की ओर से आने वाला यातायात चुन्नीगंज चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड होकर चर्च लेन से ग्वालटोली चौराहा पहुंचेगा। यहां से दाहिने मुड़कर विक्टोरिया लेन से आगे जाकर लाल इमली फैक्ट्री के पास निकलेगा। यहां से दाहिने मुड़कर लाल इमली चौराहे पहुंचेगा।
परेड चौराहे से लाल इमली होते हुए चुन्नीगंज जाने वाले वाहन लाल इमली से दाहिने मुड़कर विक्टोरिया लेन से ग्वालटोली चौराहे होते हुए चर्च लेन से चुन्नीगंज चौराहे जाएंगे।
-चुन्नीगंज से लाल इमली को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। 13 मीटर की जगह वाहनों के निकलने के लिए रहेगी। अभी अन्य वैकल्पिक मार्गों पर व्यवस्थाएं देखने के बाद डायवर्जन लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *