कानपुर नग
र निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा मा0 राष्ट्रपति महोदय जी के कानपुर नगर आगमन के दृष्टिगत आज दिनांक 14.11.2021 को नगर के गोल चौराहा, रावतपुर क्रासिंग, गुरूदेव सिनेमा चौराहा, छत्रपति साहूजी महाराज विश्वद्यिालय, कल्यानपुर क्रासिंग, आई0आई0टी0, इन्दिरा नगर, महर्षि दयानन्द बिहार, मा0 राष्ट्रपति महोदय के आवास के चारो ओर, गुरूदेव से चिड़ियाघर होते हुए बैराज से कम्पनी बॉग चौराहा, चन्द्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के अन्दर से होते हुए आजाद नगर चिडियाघर चौराहा आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री नीरज पटेल जोनल स्वच्छता अधिकारी-6, श्री रहमान रबिश डिपो इंचार्ज एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय नगर निगम से सम्बन्धित निम्नलिखित समस्याओं को देखा गया एवं मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गयेः-
1. निरीक्षण के दौरान हैलट अस्पताल से गोल चौराहे के बीच सर्विस लेन खराब पायी गयी, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इस सम्बन्ध में मोबाइल पर मुख्य अभियन्ता द्वारा उक्त मार्ग को लोक निर्माण विभाग का बताये जाने पर निर्देशित किया गया कि एक रिपोर्ट बनाकर तत्काल प्रस्तुत किया जाये, जिससे उच्चाधिकारियों से वार्ता करते हुए उक्त मार्ग को बनवाया जा सके l
(कार्यवाही-मुख्य अभियन्ता)
2. निरीक्षण के दौरान गोल चौराहा से रावतपुर क्रासिंग होते हुए गीता नगर क्रासिंग तक जगह-जगह सड़क की दोनो पटरियों पर अतिक्रमण व मलवा पाया गया। निर्देशित किया गया कि तत्काल अभियान चलाकर उक्त सड़क की दोनो पटरियों को अवैध मुक्त कराया जाये। साथ ही अभियन के समय ही हटाये गये अतिक्रमण को स्थल से हटाया जाये।
(कार्यवाही-जोनल अधिकारी-6/जोनल अभियन्ता-6/जोनल स्वच्छता अधिकारी-6)
3. निरीक्षण के दौरान 9नम्बर क्रासिंग से गुरूदेव तक रेलवे की बाउण्ड्रीवाल पर काफी संख्या में कबाड़ियों द्वारा अवैध सामान रखकर साइड पटरी को घेरे हुए पाया गया। निर्देशित किया गया कि तत्काल अभियान चलाकर कबाड़ियों से अवैध कब्जों को मुक्त कराया जाये। साथ ही अभियन के समय ही हटाये गये अतिक्रमण को स्थल से हटाया जाये।
(कार्यवाही-जोनल अधिकारी-6/जोनल अभियन्ता-6/जोनल स्वच्छता अधिकारी-6)
4. निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि गोलचौराहे से गुरूदेव कल्याणपुर होते हुए आई0आई0टी0 तक एवं कल्याणपुर क्रासिंग से इन्दिरा नगर रोड होते हुए राष्ट्रपति महोदय निवास महर्षि दयानन्द बिहार तक ग्रीनबेल्ट व सड़क की दोनो साइट पटरियों पर बड़ी-बड़ी झाड/पेड़ो की लटकी डालियो की कटिंग कराते हुए उसे स्थल से उठाया जाये।
(कार्यवाही-उद्यान अधीक्षक)
5. निरीक्षण के दौरान थाना कल्यानपुर रेल पटरी पर, बगिया क्रासिंग, कल्यानपुर रेलवे स्टेशन के सामने, इन्दिरा नगर रोड के दोनो तरफ, विष्णुपुरी बैराज रोड पर, सिग्नेचर सिटी से चिड़ियाघर के बीच काफी गन्दगी पायी गयी। निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त की जाये, साथ ही मा0 राष्ट्रपति महोदय के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए इस पर सतर्क दृष्टि रखी जाये।
(कार्यवाही-जोनल स्वच्छता अधिकारी-4-6)
6. निरीक्षण के दौरान गोलचौराहे पर नवनिर्मित गौराज के सामने, गीता नगर फुटपाथ, आई0आई0टी0 के सामने जी0टी0रोड ढाबा, कल्यानपुर रेलवे स्टेशन के सामने अवैध कब्जा, इन्दिरा नगर रोड पर दोनो ओर अतिक्रमण, शक्ति बेकरी इन्दिरा नगर रोड पर, कल्यानपुर क्रासिंग पर इन्दिरा नगर मोड पर अवैध कब्जा पाया गया। निर्देशित किया गया कि तत्काल अभियान चलाकर उक्त स्थलों/सड़क की दोनो पटरियों को अवैध मुक्त कराया जाये। साथ ही अभियन के समय ही हटाये गये अतिक्रमण को स्थल से हटाया जाये। साथ ही जी0टी0 रोड पर संचालित कई अवैध नर्सरी को भी अभियान के दौरान हटाया जाये।
(कार्यवाही-जोनल अधिकारी-6/जोनल अभियन्ता-6/जोनल स्वच्छता अधिकारी-6)
7. गुरूदेव से आई0आई0टी0 गेट के बीच में मेट्रो स्टेशनों का मलवा काफी मात्रा में पाया गया। इस सम्बन्ध में जोनल अधिकारी-6 को निर्देशित किया गया कि तत्काल मेट्रो अधिकारियों से सम्पर्क करते हुए मेट्रो के मलवे को हटवा जाये।
(कार्यवाही-जोनल अधिकारी-6)
8. निरीक्षण के दौरान गुरूदेव चिड़ियाघर रोड पर एच0बी0टी0यू0 गेट के सामने जुगल देवी स्कूल के बगल में, सिग्नेचर सिटी के पहले एवं मैनावती मार्ग मोड पर स्थित कूडाघर को तत्काल फाउडेशन बनाकर टीन शेड से ढकते हुए बनाये जाने हेतु जोनल अभियन्ता-69 को निदेश दिये गये।
(कार्यवाही-जोनल अभियन्ता-6)
9. निरीक्षण के दौरान इन्दिरा नगर मोड पर आगे चलने पर अपार्टमेन्ट व मार्केट में सीवर का पानी सड़क पर बहते हुए पाया गया। इस सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता जलकल-6 को कई बार निर्देश भी दिये जा चुके है, परन्तु कोई स्थायी समाधान अभी तक सुनिश्चित नही हो पाया गया। अतएव निर्देशित किया गया कि महाप्रबन्धक जलकल स्थलीय निरीक्षण करते हुए इसके स्थायी समाधान हेतु कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करते हुए समस्या का निदान कराये ।
