कानपुर l परिवर्तन फोरम की प्रेरणा से रतनलाल नगर दबौली गुजैनी के नागरिकों के सहयोग से दबौली दुर्गा मंदिर के पीछे मां दुर्गा गायत्री उद्यान के सुंदरीकरण व स्वच्छता अभियान का कार्य आज दिनांक 14 /11/21 सुबह 7:00 बजे से 08:30 बजे तके चला। इस पार्क में कूड़े का भंडार बन गया था।
परिवर्तन संस्था व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से आज पूरे पार्क से मलवा हटाकर सफाई की गई व परिवर्तन की रेणु शाह द्वारा लाये गए पौधों को लोगों द्वारा लगवाया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी व पार्षद विधि राजपाल ने भी पौधे लगाए व पार्क के लिए हर संभव सहायता करने का वादा किया। क्षेत्र के गुँजन शर्मा, विनोद भाटिया, संजय कटियार, प्रदीप शुक्ल, एम डी चौरसिया आदि व परिवर्तन के अनिल गुप्ता, कैप्टन सुरेश त्रिपाठी, अनूप कुमार द्विवेदी, भूपेंद्र सूद, संदीप जैन, राजेश ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

2021-11-14
