कानपुर देहात 14 नवंबर 2021
जनपद में डी0ए0पी0 उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे दिये गये निर्देशों के अंतर्गत उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा जनपद में डी0ए0पी0 उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । वर्तमान समय में निजी क्षेत्र में 2608 मै0टन एवं सहकारिता विभाग के विक्रय केन्द्रो पर 427 मै0टन की उपलब्धता है, जिसे निर्धारित मूल्य पर पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से कृषकों को वितरित किया जा रहा है उपरोक्त के साथ साथ जनपद में दिनांक 13.11.2021 को 800 मै0टन0 डी0ए0पी0 (मौजेक), दिनांक 14.11.2021 को 800 मै0टन0 डी0ए0पी0 (कोरोमण्डल), दिनांक 15.11.2021 को 650 मै0टन0 डी0ए0पी0 (पी0पी0एल0) एवं दिनांक 17.11.2021 को 100 मै0टन0 डी0ए0पी0 (आर0सी0एस0) की रैक प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही सहकारिता को भी डी0ए0पी0 रैक शीघ्र प्राप्त होने वाली है। सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की हडताल समाप्त हो चुकी है तथा वर्तमान समय में सहकारी समितियों द्वारा नियमानुसार उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। सहकारिता विभाग में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा में पाया गया कि साधन सहकारी समितियों द्वारा विगत तीन दिवस में 155 मै0टन0 डी0ए0पी0 का वितरण किया गया है। सा0सह0स0लि0 डिलवल में 59.35 मै0टन, रसूलाबाद व गजनेर में 10.30 मै0टन, अमरौधा में 8.8 मै0टन एवं मंगलपुर में 19.75 मै0टन डी0ए0पी0 का स्टाक है, जिसका नियमानुसार वितरण किया जा रहा है। उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद में अन्य सभी रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया एवं एन0पी0के0 की पर्याप्त उपलब्धता है।
राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से जनपद के निजी एवं सहकारी विक्रय केन्द्रो का अभियान चला कर निरीक्षण करा कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद में किसी भी उर्वरक विक्रेता द्वारा अवैध भण्डार एवं उर्वरक की कालाबाजारी न की जा सके। इसी क्रम में जनपद में कृषि निवेशों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सत्त निगरानी रखने तथा किसानों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, कानपुर देहात में उर्वरक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। स्थापित उर्वरक नियंत्रण कक्ष में उपस्थित कर्मचारी द्वारा प्राप्त शिकायतो का तिथिवार पूर्ण विवरण एक पंजिका पर रखा जा रहा है तथा उनके निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या यथा उर्वरक की अनुपलब्धता, अधिक मूल्य पर उर्वरक वितरण, निम्न गुणवत्ता अथवा नकली उर्वरक वितरण आदि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषक बन्धु प्रातः 10ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक मो0न0 7839882515 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
