बोलेरो की टक्कर से हाईवे पार कर रहे पुजारी की मौत

भोगनीपुर कोतवाली के छतेनी गांव के पास रविवार को झांसी हाईवे पार कर रहे पुजारी की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई।

कानपुर नगर के थाना चकेरी के राजीवनगर लालबंगला निवासी 74 वर्षीय महेंद्र कुमार गुप्ता कोतवाली के छतेनी गांव स्थित छतेश्वरी मंदिर में 10 वर्ष से अधिक समय से पुजारी का काम करते थे। रविवार को वह गांव के सामने हाईवे पार कर रहे थे, तभी कानपुर की ओर जा रही एक बोलेरो की टक्कर से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे एसडीएम अजय कुमार राय ने अपनी गाड़ी रोक कर दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल राजेश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल महेंद्र कुमार गुप्ता को समाजसेवी सूर्य प्रताप संखवार उर्फ तन्नू की निजी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। जहां रास्ते में मौत हो गई। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बोलेरो को कब्जे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *