शिक्षामित्रों ने माननीय जनप्रतिनिधियों वाह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर ज्ञापन दिया

कानपुर l प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का पालन न किए जाने पर शिक्षामित्रों ने माननीय जनप्रतिनिधियों वाह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर ज्ञापन दिया और प्रदेश सरकार से इन शिक्षकों की भर्ती किए जाने का आग्रह किया शिक्षामित्रों ने कहा कि विगत 21 जून 2021 से लगातार लखनऊ के इको गार्डन में धरना दे रहे हैं और भर्ती किए जाने की मांग कर रहे हैं माननीय न्यायालय ने भी इस संबंध में आदेश कर दिए हैं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पास योग्य शिक्षक नहीं हैं और हम प्रदेश के 137000 शिक्षकों के पदों को भरना चाहते हैं हम यह बताना चाहते हैं कि प्रदेश में योग्य शिक्षक हैं माननीय मुख्यमंत्री जी इस बात का संज्ञान लें और शिक्षकों की भर्ती कर हम सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराएं ताकि हम सभी अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *