अपना दल एस युवा हुंकार यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत

अपना दल एस युवा हुंकार यात्रा का जाजमऊ गंगा पुल में भव्य स्वागत हुआ। अपना दल एस प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच विजय चौरसिया का ढोल की आवाज पर नाचते गाते हुए अनुप्रिया पटेल आशीष पटेल एवं विजय चौरसिया के जिंदाबाद के नारों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वाहन जुलूस निकाला गया जुलूस कैंट विधानसभा एवं महाराजपुर विधानसभा के अनेकों प्रमुख मार्गो से होते हुए कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा जुलूस का समापन अपना दल एस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह की आवास में जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जुलूस का समापन किया गया मुख्य रूप से अपना दल एस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आईटी मंच आशीष सिंह, छात्र मंच जिला अध्यक्ष इंद्र अवस्थी अपना दल नेता सुनील पाल, बाबूराम चौरसिया युवा नेता अपना दल उपस्थित रहे। वाहन जुलूस में शामिल अविनाश दुबे, राहुल यादव, विजय कुमार, विनोद पटेल, नाथूराम चौरसिया, रविंद्र चौरसिया, अजय चौरसिया, दिनेश चौरसिया, रमेश निषाद, संजय राजपूत, डीपी सिंह राजपूत शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *