प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिठूर का औचक निरीक्षण किया गया

मुख्य विकास अधिकारी अपडेट 15 नवंबर 2021 कानपुर नगर । मुख्य विकास अधिकारी , कानपुर नगर डॉ0 महेंद्र कुमार के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिठूर का औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर वैक्सीनेशन का कार्य विशेष रूप से देखा गया इसका टारगेट 200 का था किंतु अपराहन 1:30 बजे तक मात्र 36 लोगों को ही वैक्सिंग लगाई गयी । इसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र की आशाओं एवं आंगनबाड़ियों की बैठक करके अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट कराने हेतु जागरूक किया जाए, इसके अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी कल्याणपुर से भी समन्वय स्थापित करके वैक्सीनेशन को और बढाने हेतु सम्पर्क किया जाए । अधिशासी अधिकारी बिठूर नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि विभिन्न माध्यमों से बिठूर नगर की जनता को वैक्सीन की डोज लेने हेतु प्रेरित करें तथा अपने वार्ड मेंबर्स को भी इस कार्य में लगा कर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने हेतु जागरूक किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *