दि लायर्स एसोसिएशन स्व०नत्थूलाल सचान जी का परि निर्वाण दिवस

नत्थू लाल के आदर्शो और सिद्धांतों पर लड़ेंगे अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कवर की लड़ाई
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने प्रख्यात समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व उपाध्यक्ष दि लायर्स एसोसिएशन स्व०नत्थूलाल सचान जी का परि निर्वाण दिवस संस्था कार्यालय में मनाया।
सर्वप्रथम नत्थू लाल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए संयोजक पं० रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि नत्थू लाल सचान का संपूर्ण जीवन अधिवक्ता कल्याण के लिए समर्पित रहा। बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार की नगर वापसी के वर्षों चलें सफल संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वर्षों चले संघर्ष को जनहित में पाते हुए प्रदेश सरकार की संस्तुति पर महामहिम राज्यपाल ने गजट जारी कर दोनों तहसीलों के न्यायिक क्षेत्राधिकार को वापस कानपुर नगर में जोड़ दिया। गजट के क्रियान्वन हेतु महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा प्रमुख सचिव न्याय को पत्र लिखा गया है गजट का शीघ्र क्रियान्वयन होगा।नत्थू लाल के आदर्शो और सिद्धांतों पर चलकर प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओ के लिए रू 500000 के स्वास्थ्य बीमा कवर योजना को लागू करने की लड़ाई लड़ेंगे ।
बी एल गुप्ता अध्यक्ष इनकम टैक्स एंड जीएसटी बार एसोसिएशन ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि सचान जी का सम्पूर्ण जीवन उनके आदर्श अधिवक्ताओ के लिए प्रेरणा स्रोत है ।
अंत में सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चल अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कवर की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
प्रमुख रूप से एस के सचान वेद उत्तम विनय मिश्रा अनिल चौधरी अनूप सचान अमित अग्रवाल जयंत जायसवाल मनोज द्विवेदी उपेंद्र भदौरिया संजीव बाजपेई राजेंद्र वर्मा सतीश त्रिपाठी जावेद अहमद सुरेन्द्र द्विवेदी,संजीव कपूर मोहित शुक्ला सुरेश केशवानी अनिल वर्मा शाहिद जमाल,प्रियम जोशी के०के० यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *