22 में बनेगी सपा की सरकार

कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता ने सपा के नवमनोनीत प्रदेश सचिव राजेश यादव व समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत अपने निवास पर किया।शुभ गुप्ता ने समर्थकों के साथ दोनों अतिथियों का सम्मान पत्र देकर व शाल व माला पहनाकर स्वागत किया।सभी ने 2022 में सपा सरकार बनवाने के रणनीति भी बनाई।प्रदेश सचिव राजेश यादव ने कहा की आज प्रदेश में तेज़ी से अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ी है जो इस बात का संकेत है की भाजपा सत्ता से जा रही है।प्रदेश सचिव राजेश यादव ने शुभ गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा की वे जब से जुड़े हैं तब से उन्नाव जिले में व्यापारी व वैश्य समाज को मज़बूती से पार्टी के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज व्यापारी समाज 2022 में प्रदेश की सरकार बनवाने को संकल्पित है।अभिमन्यु ने कहा की राजेश यादव को प्रदेश सचिव बनाने से उन्नाव में पार्टी मज़बूत होगी और व्यापारी भी जुड़ेगा।शुभ गुप्ता ने कहा की राजेश यादव ने हमेशा सभी वर्गों के सम्मान की बात कही है। स्वागत कर्ता में जितेन्द्र गुप्ता, शुभ गुप्ता,अनिल सिंह,ब्रजेन्द्र पाल,हिमांशू सिंह,सन्तोष यादव,अवधेश यादव,विपिन पाल,मोहम्मद हसीन, आशीष गौतम,अनस अहमद, सानू सैनी, सहित तमाम कार्यकर्ता सहर्ष मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *