कानपुर। सड़क पर खुलेआम शराब पीकर नशेबाजी करने वालो के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को अभियान चला दिया। थाना कल्याणपुर क्षेत्र अन्तर्गत सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस ने 39 लोगो को पकड़ लिया। सभी को थाने लाकर धारा 34 में चालान किया गया। इसके बाद हिदायत देकर छोड़ा गया।