एयरफोर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा ऑक्टो जनेरियन सम्मान समारोह का उद्घाटन

एयर फोर्स स्टेशन चकेरी कानपुर सारंग ऑडिटोरियम में एयरफोर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा ऑक्टो जनेरियन सम्मान समारोह का उद्घाटन वायु सेना स्टेशन चकेरी के मुख्य अतिथि एयर कमांडर एन कार्तिकेयन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 80 से अधिक आयु के पूर्व वायु सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन आर के यादव वीएसएम ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी ।इस समारोह में शहीदों की पत्नियों को वीरनारी से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार यादव महामंत्री वाईपी शर्मा आर बी तिवारी ग्रुप कैप्टन सचदेवा जी श्रीमती निर्मला तिवारी और मंच संचालन प्रमोद शुक्ला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *