कानपुर-महापौर प्रमिला पाण्डेय जीटी रोड हैलट के सामने से गुजर रही थी कि तभी प्रमिला पांडेय द्वारा रेलवे लाइन के किनारे आग लगी देखी जिस पर उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाकर स्वयं हैंडपंप से पानी भरकर आग बुझाई इस रूट से प्रतिदिन 20 से ज्यादा यात्री ट्रेनें गुजरती है जो खतरनाक हो सकता था जिसके देखते हुए महापौर ने स्वयं आग को बुझाया और उन्होंने कहा कि दुख इस बात का है कि सैकड़ों लोगों की भीड़ तमाशबीन बनकर आग का नजारा देख रही थी लेकिन आग बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा था इस मामले में महापौर द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को खुले में कूड़ा जलाने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिये गए जिससे प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाम लग सके
2021-11-15
