कानपुर l भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष गीता शाक्य के आवाहन पर महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की अध्यक्ष मीरा सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आज बिठूर में महिला शक्ति संवाद और नौ देवी – नौ शक्ति कार्यक्रम के तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई के प्रतिमा स्थल की सफाई, माल्यार्पण व कमल रंगोली, मेहंदी का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से अध्यक्ष मीरा सिंह भदौरिया, जिला महामन्त्री दीप्ति सिंह एड. मीडिया प्रभारी भावना द्विवेदी, उपाध्यक्ष मीरा द्विवेदी मंत्री अंजली श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
2021-11-16
