चाहे अधिकारी जितना भी करले सितम क्षेत्र का कार्य करा के ही लेगें दम

कानपुर l आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा नई सड़क पर कमाल खॉं हाते को जोड़ने के लिए पड़ रही कनेक्टिंग सीवर लाइन कार्य को अधिकारियों ने अपनी मौके पर ना जाने की आदत के कारण रूकवा दिया था। एवं उसमें एफ.आई.आर. करा के 5 लाख का जुर्माना कर दिया था। आज मौके पर जाकर पीएम जलनिगम ज्ञानेंद्र चौधरी को बुलवाया मौके पर उनको क्षेत्र की दुर्दशा दिखाई, और यह उन्हीं का कार्य है उनको अवगत कराया जिसको विधायक निधि से कराना पड़ रहा है। पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने संबंधी पत्र ज्ञानेंद्र चौधरी को दिया । एवं 5 लाख जुर्माने की चेक भी देने का प्रयास किया। जिसको उन्होंने नहीं लिया। उक्त मामले में दर्ज मुकदमे के संबंध में थाने जाकर अपने लेटर पैड पर लिखकर के पूरे मामले की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए। स्वयं को उक्त मुकदमे का अभियुक्त बनाये जाने की मांग करी। नगर आयुक्त महोदय से कल सपा का प्रतिनिमंडल विधायक इरफान सोलंकी एवं पार्षदों के साथ में जाकर इस संबंध में वार्ता करेगा। साथ में पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, हाजी जिया, मोहम्मद अली, इमरान, पुण्य जैन आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *