कानपुर l लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष प्रदीप यादव आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने एक संयुक्त में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का वक्तव्य जिसमें भारत की आजादी में महात्मा गांधी पं० जवाहरलाल नेहरू मो० अली जिन्ना, सरदार पटेल का बराबर योगदान रहा है इस बयान पर उ0प्रय के बयान
पर उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अखिलेश यादव को जिन्ना समर्थक बताकर जनता में भ्रम फैलाना व जनता को गुमराह करने की एक साजिश है। उ0प्र0 की जनता योगी सरकार की उपलब्धियों में गुल (साड) से किसानों का कितना नुकसान हुआ है किसान को गलीमाति पता है बुलडोजर के नाम से वर्ग विशेष के अपराधियों पर प्रयोग किया जा रहा है इसको भी जनता जानती है उ० प्र० मे किसान गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक महिलायें व नौजवानों का शोषण व उत्पीड़न कितना हुआ है। इसको बताने की आवश्यकता नहीं है। उ०प्र० की जनता में पुलिस के दमनात्मक व शोषण नीति के अलावा कोरोना कार्य काल में जो जनता में परेशानी उठानी है। उसके बदले में योगी सरकार को बदलने का मन जनता ने बना लिया है। दोनों नेताओं ने अखिलेश यादव के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि उनका बयान सत्य पर आधारित एवं निष्पक्षता से परिपूर्ण है।
2021-11-16
