गोविन्द नगर के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने मण्डलायुक्त कानुपर नगर को पत्र प्रेषित किया

कानुपर l पत्र में विधायक ने गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लोहारनभट्टा नहर के ऊपर बनने वाली सड़क, जीटी रोड पर जुड़ रही है। उसको जी.टी. रोड के साथ ही, सीधे गोल चौराहा से रामादेवी जाने वाले हाईवे की योजना से भी जोड़ने की मांग की।

विधायक ने पत्र में कहा कि, गोल चौराहा से रामादेवी तक सिक्स लेन एलिवेटेड रोड, निर्माण योजना जिसके लिए भारत सरकार ने एक कंसलटेंट भी नियुक्त कर दिया है। उसकी योजना में गोविंद नगर विधानसभा की जनता को भी लाभ मिलना चाहिए। लोहारनभट्टा नहर के ऊपर बनने वाली सड़क, जी.टी. रोड पर जुड़ रही है ,उसको, जीटी रोड के साथ ही, सीधे रामादेवी हाईवे से भी जोड़ने से, विधानसभा के लोगों को भी सीधे रामादेवी से जाम मुक्त मार्ग को प्राप्त करने से आवागमन में सुविधा होगी। जिससे हमारे दक्षिण क्षेत्र के लोगों का भी और दादा नगर फैक्ट्री एरिया तथा शास्त्री नगर, विजय नगर, पांडव नगर सर्वाेदय नगर एवं लाजपत नगर तथा ,मस्वानपुर, रावतपुर, लाजपत नगर, दबौली, गुजैनी आदि क्षेत्रों के लगभग 01 लाख से भी ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।

विधायक ने बताया कि, उक्त मार्ग से कार्डियोलॉजी से लेकर, काशीराम अस्पताल के साथ ही, शहर की तरफ प्रशासनिक कार्यालयों में जाने, एवं बच्चों के स्कूलों को जाने तथा कचहरी एव बड़े-बड़े अस्पताल जैसे जे.के. कैंसर हॉस्पिटल ,चेस्ट हॉस्पिटल, पोस्टमार्टम एवं फतेहपुर तथा लखनऊ की तरफ आदि में भी आवागमन हेतु, यह जुड़ जाने से, एक जाम मुक्त मार्ग, आमजन को प्राप्त होगा जो कि, जनहित में अतिलाभकारी भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *