आज के दिन गंगा में स्नान व दान का विशेष महत्व

कानपुर नगर! आज कार्तिक पूर्णिमा है आज के दिन गंगा में स्नान व दान का विशेष महत्व होता हैं। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य और दान करने से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान विशेष महत्व है।.
इस दिन दान-पुण्‍य करने से कई तरह के पापों से मुक्ति भी मिलती है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से लाभ होता है. इसके अलावा इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा का भी विधान है।
कानपुर के घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
कानपुर के सरसैया घाट, बिठूर , परमट मंदिर घाट सिद्धनाथ घाट और ड्योढ़ी घाट आदि भक्तों ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर स्नान किया। घाटों पर लगे मेलों पर हर्षोल्लास के साथ लोगों ने खरीदारी भी की।
आज आंशिक चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है। क्योंकि भारत में चंद्र ग्रहण आंशिक पढ़ रहा है इसलिए सूतक के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जाएगा कहा जाता है कि जब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है तब ही सूतक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *