प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, पुराने मजदूर पर घटना को अंजाम देने का आरोप
कानपुर में नौबस्ता के सागरपुर के रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान में संचालित हो रही प्लासिटक- पालीथीन धुलाई फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को जद में ले लिया। इस बीच यहां काम कर रहे कर्मी शोर मचाते हुए बाहर भागे। प्लास्टिक ज्वलशील होन ेके चलते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाडिय़ां पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने एक पूर्व कर्मी पर फैक्ट्री में आग लगाने का आरोप लगाया है।
सागरपुर नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी छोटे उर्फ विश्राम शर्मा ने बैकुंठनाथ के मकान को किराये पर लेकर एक माह पहले यहां प्लास्टिक-पालीथीन धुलाई की फैक्ट्री डाली थी। गुरुशाम को बिजली के मीटर का कनेक्शन हुआ था। देर रात यहां शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्र तीन गाडिय़ां लेकर घटनास्थल पहुंचे। दमकल जवानों ने पीछे और बगल के खाली प्लाट से आग बुझानी शुरू की। एहतियात अगल-बगल के दो मकानों को खाली कराया गया। तीन गाडिय़ों से काम नहीं बना तो कर्नलगंज, जाजमऊ, घाटमपुर फायर स्टेशनों से भी गाडिय़ां मंगाई गई। करीब तीन घंटे तक तीन ओर से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
फजलगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आयी है। फैक्ट्री में अग्निशमन के कोई इंतजाम नहीं थे। बड़ी छोटी मिलाकर कुल 13 गाडिय़ों की मदद से आग बुझाई गई है।
पुराने मजदूर पर आग लगाने का आरोप :
फैक्ट्री मालिक विश्राम शर्मा का आरोप है कि एक पूर्व मजदूर उनके घर आकर फैक्ट्री में मजदूरों की ठेकेदारी करने का ठेका मांगने आया था।इन्कार करने पर नशे में उसने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर पछताने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि उसी ने पीछे के दरवाजे से आग लगाई है। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार ङ्क्षसह का कहना हैकि अगर कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
