गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर कीर्तन,अरदास लंगर,का आयोजन

कानपुर, जगत तारक साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन पवित्र 552 वा प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाल बंग्ला हरजिंदर नगर में मनाया गया! कार्यक्रम का संचालन डॉ0गुरुप्रीत सिंह सैनी सपा नगर अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत तलवार, भेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष बखशीष सिंह रंधावा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा आफताब कुरेशी वं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आम आदमी पार्टी से इमरान बिन जफर कन्नौज ,डॉ0मो0हुसैनका मुदस्सिर हसनपुर पूर्व सदस्य ग्राम उद्योग किया। सपा उपाध्यक्ष डॉक्टर गुरुप्रीत सिंह सैनी ने बताया कि गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सम्मान समारोह, कीर्तन लंगर का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कीर्तन लंगर अरदास कार्यक्रम किया। गुरु ने अपना जीवन भलाई और लोगों की सेवा करने में देदी हम लोगों का यह मानना है कि नाम जपो ,कीरत करो,वंड चखो,गुरु की वाणी भूखे को खाना खिलाना असहाय की मदद करना यही सच्ची सेवा है। गुरु की बात को मानते हुए हर गुरुद्वारे में रोजाना लंगर का आयोजन किया जाता है आज का दिन गुरु का पर्व है सुबह से लोगों लंगर छकना शुरू कर दिया। गुरु हरकिशन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के तरफ से डॉ कुमुद द्विवेदी सेक्रेटरी , हरमीत उपाध्यक्ष उपस्थित रही।
इस अवसर पर प्रधान तबतेज सिंह सैनी, सी.मीत प्रधान बखशीष सिंह रंधावा, महासचिव सतनाम सिंह, प्रतिपाल सिंह कलसी कोषाध्यक्ष, मयंक जतिन कोहली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *