काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी जी के आह्वाहन पर उत्तर प्रदेश में बढ़ी हुई महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही हैं ।
उसी क्रम में उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सदस्य राज कुमार शुक्ला के द्वारा आज राजा पुरवा लोहारन भट्टा शिवाजी नगर लाजपत नगर नारायणपुरा होते हुए लक्ष्मी रतन कॉलोनी में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई , यात्रा के प्रारंभ और समापन पर नुक्कड़ सभाएं भी करी गईं ।
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व नवजवान हाथों में कांग्रेस का झण्डा लेकर सरकार विरोधी एवं महंगाई विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे ।
यात्रा में मुख्य अतिथि श्री अंशू तिवारी प्रभारी कानपुर थे पदयात्रा में श्री पी एस बाजपाई उपाध्यक्ष इंटक उत्तर प्रदेश कृपेश त्रिपाठी सदस्य पी सी सी , लल्लन अवस्थी,सतीश दीक्षित,दिनेश तिवारी,संतोष पाठक,सुशील मिश्रा,मोहन लाल ,शंभू शंकर शर्मा अभिषेक सूरज मोबीन अहमद ,अंकित यादव ,राम सिंह यादव
रानी कठेरिया सुशीला मीना वर्मा रुना,राधा आदि सैकड़ो महिलाओं उपस्थित थी।
